-:जंबो ने तस्कर पकडवाए:-
लेखक:-एम मुबीन
जंबो अपने मालिक रामू के साथ 5ाहर में अपना काम कर के वापस जा रहा था
रात हो गई थी जंगल का रास्ता था सडक भी सुनसान थी चारों ओर घोर अंधेरा फैला हूआ था तारों के हल्के हल्के उजाले में वे रास्ता ढूंढते आगे बढ रहे थे
अचानक एक स्थान पर जंबो ठिठक कर रुक गया
चारों ओर बडी भीनी भीनी सुगंध फैली हुई थी और हवा के झोकाें के साथ सुगंध के रेले बार बार आ रहे थे
जंबो के ठिठक कर रुकने को रामू अनुभव किया जरुर कोई बात है इसलिए जंबो ठिठककर रुका है ,वरना वह इस तरह रास्ता चलते हूए अचानक कभी नहीं रुकता है
इस का कारण रामू सोच ही रहा था कि सुगंध का एक झोंका रामू के नात्थूुनो से टकराया
''अच्छा तो इस सुंगध के कारण तुम ठिठककर रुके हो'' रामू जंबो से बोला '' कितनी अच्छी सुगंध है परंतु इस जंगल में इतनी अच्छी सूगंध?''़़
रामू सोच में पड गया
अचानक वह उछल पडा
''जंबो यह तो चंदन की ुसुगंध है ज़रुर इस जगह कहीं आसपास चंदन के पेड हैं और यह सुगंध चंदन के पेडों की लकडी से आ रही है परंतु हम तो रोजाना यहां से आते जाते हैं हमने तो आज तक इस जगह कोई भी चंदन का पेड नही देखा फिर हे सुगंध कहां से आरही है? ''रामू सोच में पड गया
अचानक उसके मस्ति8क में बत्ती जली
''जंबो इस जगह तो चंदन के पेड नहीं है परंतु लगता है चंदन के पेडों से लकडियां काटकर इस जगह जमा की गई हो चंदन के पेडो से लकडियां काटकर जमा करना तस्करों का काम है
चंदन की लकडी बहुत कीमती होती है यहां से बहुत दूर वह क्षेत्र है जहां चंदन के पेड है चंदन की लकडियों की तस्करी में कई गिरोह लगे हूएं है जरुर उनमें से किसी गिरोह ने उस क्षेत्र से चंदन की लकडियां काटकर चुरा कर जमा की होगी और अब यहा सें किसी दूसरी जगह ले जा रहे होंगे चलो देखते ह ैमामला क्या है''
जंबो ने इस तरह सिर हिलाया जैसे सारा मामला समझ गया और वह ुसुूगंध की दि6ाा में आगे बढने लगा
जंगल में थोडी दूर जाकर वे ठिठक कर रुक गए
उस स्थान पर जंगल के पेडाें को काटकर एक खुली जगह बनाई गई थी उस जगह एक लकडी का मकान भी था उस मकान से लग कर एक ट्रक खडा था और लालटेन के प्रका6ा में चार पाच आदमी उस मकान से लकडियां ला लाकर ट्रक में लाद रहे थे
वह चंदन की लकडी थी
'मेरा 5ाक सही निकला'' रामू बोला'' सचमुच ये चंदन के तस्कर हैं वे इस मकान में लकडियां लाकर जमा करते हांगे और अब रात में लकडियो को ट्रक पर लाद कर कही और ले जा रहे है उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए परंतु तुम और मैें अकेला उन्हे कैसे रोक सकते है? हमें पुलिस को सूचना देना चाहिए ताकि पुलिस आकर तस्कराें को गिरफतार कर लें और चंदन की बहुमूल्य लकडी जब्त कर ले परंतु पुलिस को किस तरह सूचित किया जा सकता है हमारे पास तो कोई भी साधन नही है समीप का पुलिस स्टे6ान यहां से आधे घंटे के अंतर पर है यदि पुलिस को सूचना देने मैं जाउ भी तो पुलिस के यहां पहुचने में एक घंटा लग जाएगा तब तक तो ये स्मगलर अपना काम करके ट्रक में चंदन की लकडियां डाल कर यहां से चले जाएगे''
रामू बोला तो जंबो के भी कुछ समझ में नही आया वह भी रामू का मूहं देखने लगा
ट्रक में जितनी लकडियां लादी गई थी उससे तो अनुमान हो रहा था दस पंदरह मिनट में ट्रक यहां से चलता बनेगा
तब तक तो यहां ना पुलिस आ सकती है ना जंबो और रामू मिल कर उन तस्करों को यहां से माल ले जाने से रोक सकते हैे,
क्या करे कूछ समझमें नही आरहा था
अचानक रामू बोला
''मै पुलिस को सूचना देने और लाने के लिए जाता हूं मेरी वापसी में एक घंटा भी लग सकता है और चार घंटें भी मेरे और पुलिस के आने तक इन तस्करो उन के ट्रको को रोकना तूम्हारा काम है जैसे ही तुम्हे अनुभव हो कि वह लोग भग रहे हैं तू ट्रक को धक्का दे कर उलट देनो क्या तुम ट्रक उलट सकोंगे?'' रामू ने पूछा
जंबो ने सिर हिला कर उत्तर दिया
जंबो का उत्तर सुनकर रामू तुरंत रवाना हो गया जंबो झाडियों में छिप कर बैठ गया और तस्करो और उनकी गती विधियो पर नजर रखने लगा
चंदन की लकडियां उस मकान से निकाल कर उस ट्रक में लादी जा रही थी पांचो तस्कर अपने काम में लगे थे
समय धीरे धीरे बीत रहा था
एक घंटा हो गया था रामू पुलिस को लेकर नहीं आया था ज़ंबो समझता था यदि रास्ते पर रामू को कोई वाहन मिल गया होंगा तो वह आधे घंटे में समीप की पुलिस चौकी पहुंच जाएगा यदि कोई वाहन नही मिला तो रामू को पैदल जाना पडेगा और इस प्रकार समीप की पुलिस चौकी तक उसे पहुंच ने में उसे घंटो लग जाएगे
अचानक जंबो चौक पडा
ट्रक पर लकडियों का लादा जाना बंद हो गया था इस का मतलब है उनका काम खत्म हो गया है और अब वे यहां से जाने ही वाले है रामू अभी तक नही आया पता नही कब आए?
रामू और पुलिस के आने तक उन्हें रोकना जरुरी है
सोचते जंबो धीरे से पेडेो के बीच से बाहर निकला और ट्रक की दूसरी ओर पहुंच गया उस पर तस्करो की नजर नही पड सकी
दूसरी ओर पहुंच कर उसने अपना काम 5ाूरु कर दिया वह धीरे धीरे अपने सिर से ट्रक को पलटने के लिए धकका देने लगा
''अरे ये ट्रक क्यो हिल रही है'' एक तस्कर की आवाज उभरी
''हां सचमुच ट्रक स्वंय हील रही है''ै दूसरा बोला
''अरे अरे ये क्या'' तीसरे की आवातज उसके कंठ में फंस गई
इस बीच जंबो ने ट्रक को इतनी जोर से धक्का दिया कि ट्रक उलट गई
''यह क्या ये ट्रक कैसे उलट गई?अब ये सीधी कैसे होंगी सवेरे से पहले हम यहां से नही निकले तो पुलिस को पता चल जाएगा और हम पकडे जांएगे'' तस्करो की बतों में भय और घबराहट थी
जंबो जा कर फिर जंगल में छिप गया तस्कर चंदन की लकडी से लदी ट्रक को सीधा करने की योजनांए बनाते रहे समय बितता गया
आखिर रामू पुलिस के साथ वहां पहुच गया पुलिस ने तस्करो को पकड लिया और ट्रक और उस में लदी चंदन की लकडी जबत कर ली
पुलिस ने चंदन के तस्कराें को पकडवाने पर रामू और जंबो को धन्यवाद कहा और उन्हे बताया कि पुलिस की मदद कर के तस्कराें को पकडवाने का उन्हो ने जो कार्य किया है इसके लिए वे जंबो और रामू को पुरस्कार देने की सिफारि6ा करेंगे
-----------------------समाप्त-----------------------
पता:-
एम मुबीन
303-क्लासिक प्लाजा,तीन बत्ती
भिवंडी-421 302
जिठाणे महारा8ट्र
मोबाईल:-09372436628
फोन:-02522 256477
Contact:-
M.Mubin
303-Classic Plaza,Teen Batti
BHIWANDI-421302
Dist.Thane ( Maharashtra)
Mob:-09372436628